क्या 'डील' के लिए पाकिस्तान को पसंद करने लगे हैं ट्रंप? अपने पहले कार्यकाल में सुनाई थी खूब खरी-खोटी

ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने तो पाकिस्तान उनके लिए एक बुरा देश था इस देश को वह पसंद नहीं करते थे। दो हजार अठारह में पाकिस्तान के बारे में उन्होंने जो ट्वीट किया, वह पाकिस्तान के खिलाफ उनके गुस्से और नाराजगी को बताता है। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों में अमेरिका ने मूर्खता दिखाते हुए पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है और इसके बदले में उन्होंने हमें झूठ और धोखे के अलावा कुछ भी नहीं दिया है।

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब अपनी कही हुई बात से पलट जाएं इसका कोई भरोसा नहीं है वह सुबह कुछ शाम में कुछ और अगले दिन कुछ और कह देते हैं अपनी कही हुई बात पर ज्यादा देर तक वह कायम नहीं रहते यू-टर्न लेना उनकी पुरानी आदत है किसी पर एक दिन टैरिफ की घोषणा करते हैं तो अगले दिन उसे हटा लेते हैं पुतिन जेलेंस्की को कभी बुरा-भला आदमी कभी आक्रमणकारी कहते हैं तो बाद में उन्हें ग्रेट पर्सनाल्टी और महान तक बता देते हैं रूस यूक्रेन युद्ध एक दिन में खत्म कराने और इजरायल के सभी बंधकों को नहीं छोड़ने पर हमास को मिट्टी में मिला देने की उनकी धमकी सहित ऐसे तमाम उदाहरण हैं जो ट्रंप की पर्सनाल्टी में विचलन होने की तरफ इशारा करते हैं पाकिस्तान को लेकर भी उनकी राय एक जैसी नहीं रही है कभी उसे बरा भुला कहते हैं तो कभी उसे महान देश बताने में नहीं हिचकते

DT

पाकिस्तान के बारे में ट्रंप की राय अब बदल गई है।

पाक ने हमें झूठ-धोखे के अलावा कुछ भी नहीं दिया-ट्रंप

ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने तो पाकिस्तान उनके लिए एक बुरा देश था इस देश को वह पसंद नहीं करते थे। दो हजार अठारह में पाकिस्तान के बारे में उन्होंने जो ट्वीट किया, वह पाकिस्तान के खिलाफ उनके गुस्से और नाराजगी को बताता है। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों में अमेरिका ने मूर्खता दिखाते हुए पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है और इसके बदले में उन्होंने हमें झूठ और धोखे के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। वे सोचते हैं कि अमेरिकी नेता मूर्ख हैं। उन्होंने आतंकवादियों को अपने यहां पाला। अफगानिस्तान में आतंकियों को मारने में उन्होंने हमें थोड़ी-बहुत मदद की लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं किया। 2018 के अगस्त में 300 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद जो पाकिस्तान को मिलनी थी, उसे रोक दी। ट्रंप ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से लगने वाली अपनी सीमा पर आतंकियों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान ज्यादा कुछ नहीं कर रहा है। इसके बाद पाकिस्तान को मिलने वाली 500 मिलियन डॉलर की रकम में भी कटौती कर दी गई।

End of Feed