अभेद्य हैं भारत के एयर डिफेंस सिस्टम, हवाई खतरों को आसमान में ही कर देते हैं ध्वस्त, दुश्मन हो जाते हैं पस्त

Indian Air Defence Systems : 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर करीब 400 ड्रोन हमले किए लेकिन उसके इन सभी हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने हवा में ही मार गिराते हुए उसके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। भारत ने लाहौर में उसके एयर डिफेंस सिस्टम को क्षति पहुंचाई।

Indian Air Defence Systems : बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला और आतंकवादी ढांचों को खत्म करने के लिए भारत ने छह-सात मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत अपने हवाई हमलों से भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में पांच और पाकिस्तान के पंजाब में चार यानी कुल 9 जगहों पर आतंक के ढांचे, नेटवर्क और लॉन्च पैड्स को पूरी तरह से ध्वस्त और बर्बाद कर दिए। आतंक के जिन ढांचों को निशाना बनाया गया उनमें लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के मुख्यालय भी हैं। आतंक के इस नेटवर्क पर भारत की करारी चोट से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया। हताशा और निराशा में 7 मई की रात से वह भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने लगा। श्रीनगर, जम्मू, राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर उसने हमले किए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों को हवा में ही नाकाम तो किया ही, उसे सबक सिखाने और उस पर पलटवार करते हुए आठ मई की रात लाहौर में उसके एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य जगहों पर उसकी रडार प्रणाली को ध्वस्त कर उसे भारी क्षति पहुंचाई।

Indian Defence System

हवाई हमलों से सुरक्षा करते हैं एयर डिफेंस सिस्टम।

36 जगहों पर करीब 400 ड्रोन हमले

अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों में मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों के साथ आगे बढ़ता रहा। 8-9 मई की रात उसने लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर करीब 400 ड्रोन हमले किए लेकिन उसके इन सभी हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने हवा में ही मार गिराते हुए उसके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट जेएफ-17, एफ-16, जे-10 सी फाइटर जेट, तुर्की निर्मित सोंगर ड्रोन, हत्फ-2 मिसाइल, एचक्यू-9 एयर डिफेंस और पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम होना यह साबित करता है कि भारतीय वायु रक्षा प्रणालियां किसी भी चुनौती एवं खतरों का सामना करने और उन्हें जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के हवाई हमलों को धाराशायी करने के लिए भारत ने S-400 सहित स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाश और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने वाले भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की हम यहां चर्चा करेंगे-

End of Feed