देश

'हुकूमत चलाना तो दूर की बात, तुमको इकोनॉमी चलाना भी नहीं आता...' AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फिर पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ

India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरा विपक्ष केन्द्र सरकार के साथ खड़ा है लेकिन सबसे तीखी आवाज असदुद्दीन ओवैसी की रही है। एक बार फिर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना द्वारा प्रस्तावित 'टू नेशन थ्योरी' को खारिज कर दिया।

Image

पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं: ओवैसी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

India-Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरा विपक्ष केन्द्र सरकार के साथ खड़ा है लेकिन सबसे तीखी आवाज असदुद्दीन ओवैसी की रही है। एक बार फिर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना द्वारा प्रस्तावित 'टू नेशन थ्योरी' को खारिज कर दिया और हमने भारत को अपने देश के रूप में स्वीकार किया और हम यहीं रहेंगे। पाकिस्तान धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है, वे भारतीय मुसलमानों, हिंदुओं और अन्य समुदायों के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं... जब वे 'टू नेशन थ्योरी' के बारे में बात करते हैं तो वे अफगानिस्तान सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं, वे ईरानी सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं? पाकिस्तान का डीप स्टेट अपनी सभी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है।

हमें पाकिस्तान के परमाणु बमों को निरस्त्र करने की जरूरत- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि श्रीनगर में ड्रोन आए। हमें नहीं पता कि सैनिक हमारी सुरक्षा कैसे कर रहे हैं। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हम लड़ना नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई चाहता है, तो हमें लड़ना होगा। हमें ऐसे देश के खिलाफ खड़ा होना चाहिए जो दुनिया के लिए खतरा है। उनके परमाणु बमों को निरस्त्र करने की जरूरत है। हमें अपने रक्षा बलों का समर्थन करने की जरूरत है।

इस बीच, पाकिस्तान के लिए IMF के बेलआउट पैकेज पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये आधिकारिक भीख मांगेंगे। उन्होंने IMF से 1 बिलियन डॉलर का लोन लिया। IMF कोई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष नहीं है; वे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय उग्रवादी कोष दे रहे हैं। अमेरिका, जर्मनी और जापान इस पर कैसे सहमत हो गए?...नेतृत्व की बात तो भूल ही जाइए, वे (पाकिस्तान) अर्थव्यवस्था चलाना भी नहीं जानते। आप लोग वहां बैठकर हमें बता रहे हैं कि इस्लाम क्या है, लेकिन आपके पास यहां की शांति को बिगाड़ने और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए गलत नीतियां हैं।

हमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करना होगा खत्म- ओवैसी

पाकिस्तान द्वारा भारत में नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार मैं अपने देश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जो एकता और सर्वसम्मति देख रहा हूं, वह जबरदस्त है। पाकिस्तान की सारी चालें, कुटिलताएं इस बार काम नहीं आएंगी। देश इस बात को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट है कि हमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना होगा।

पाकिस्तान द्वारा भारत में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने गोलीबारी में एक मस्जिद के इमाम को मार डाला, सिख गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, पूरे घर क्षतिग्रस्त हो गए, लोग सड़कों पर घायल पड़े थे। राजौरी में एक सिविल सेवक की हत्या कर दी गई। वे ड्रोन भेज रहे हैं और आम लोगों को मार रहे हैं। उन्होंने जम्मू में अस्पतालों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पाकिस्तान हमेशा से यही करता रहा है। वे यही करते रहेंगे।

वे कुरान के पूरे उद्देश्य को समझना ही नहीं चाहते- ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने नए हमले का नाम 'बुनियान-अल-मरसूस' रखा है। यह कुरान शरीफ की एक आयत से है जिसमें अल्लाह कहते है कि अगर तुम अल्लाह से प्यार करते हो, तो एक ठोस दीवार की तरह खड़े रहो। लेकिन पाकिस्तानी सेना और प्रतिष्ठान बहुत झूठे हैं। उसी आयत से पहले, अल्लाह कहते है कि तुम ऐसी बातें क्यों कहते हो जो तुम नहीं करते। वे इतने झूठे हैं कि वे कुरान के पूरे उद्देश्य को समझना ही नहीं चाहते... क्या वे पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली मुसलमानों पर गोलीबारी करते समय दीवार की तरह खड़े होना भूल गए थे?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तानी डीपस्टेट...उनका लक्ष्य और उद्देश्य भारत में समस्याएं पैदा करना है। वे अपने देश में आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। हम कब तक ऐसा होने देंगे। दुनिया को यह देखना और समझना चाहिए...जब पर्यटक वहां (पहलगाम) गए, तो पुरुषों से कलमा पढ़ने को कहा गया और जो असफल रहे, उन्हें परिवारों के सामने गोली मार दी गई।

क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इन परिवारों को जीवन भर किस दर्द को सहना पड़ेगा? अब समय आ गया है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकवाद का अंत हो, इस पर पूर्ण विराम लगना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट