एटमी ताकत में भारत के मुकाबले कहां टिकता है पाकिस्तान?

Nuclear Weapons: क्या आप जानते हैं कि परमाणु शक्तियों के मामले में भारत और पाकिस्तान में से कौन सा देश अधिक ताकतवर है। अगर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाए, तो कितनी बड़ी तबाही मचेगी? आपको बताते हैं कि किस देश के पास कौन-कौन से खतरनाक हथियार हैं।

India vs Pakistan Nuclear Weapons: भारत और पाकिस्तान के बीच यदि परमाणु युद्ध हो जाए तो कितनी भयानक तबाही मचेगी? परमाणु हथियारों से जुड़े तरह-तरह के रिसर्च और दावे और खुलासे होते रहे हैं। कई रिपोर्ट्स और अध्ययन में ये तक अनुमान लगाया गया है कि यदि अमेरिका और रूस के बीच सीधे तौर पर परमाणु युद्ध (Nuclear War) हो जाए तो कितने लोग मारे जाएंगे और कितने करोड़ लोग भुखमरी से मर जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा, लेकिन सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए कि परमाणु हथियारों के मामले में भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों में कौन ज्यादा शक्तिशाली है। किसके पास कितने लॉन्चर, बम और उनकी रेंज कितनी है।

India vs Pakistan Nuclear Weapons

भारत बनाम पाकिस्तान

दुनिया के किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी एक रिपोर्ट में दुनिया के अलग-अलग देशों की परमाणु शक्तियों से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसके तहत अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल की क्षमताओं का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि किस देश के पास कितनी क्षमता के परमाणु हथियार उपलब्ध हैं। 2023 की तुलना में इस वर्ष 2024 में किस देश के पास कितने हथियारों का इजाफा हुआ है। पहले आप इन आंकड़ों को देखिए, फिर आपको तफसील से समझाते हैं कि परमाणु शक्ति के नजरिए से भारत के आगे पाकिस्तान कहां टिकता है।

End of Feed