भारत ने तैयार किया ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र', हर टारगेट पर साधा निशाना, जानिए क्यों इसकी ताकत से थर्राएगा दुश्मन

हार्ड किल मोड में डिजाइन किया गया भार्गवस्त्र 2.5 किमी तक की दूरी पर छोटे और आने वाले ड्रोन का पता लगाने और उन्हें खत्म करने की क्षमताओं से लैस है। इसकी और क्या-क्या खासियतें हैं जानिए।

India Successfully Test Fires Bhargavastra: भारत ने ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे से निपटने में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए एक नए घातक ड्रोन किलर का सफल परीक्षण कर दुश्मनों को साफ संकेत दे दिया है। भारत ने भार्गवस्त्र नाम की कम लागत वाली काउंटर-ड्रोन प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। गोपालपुर में सीवर्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार को सिस्टम के माइक्रो रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया, जिसने सभी लक्ष्यों को हासिल किया।

Bhargavastra

भारत ने भार्गवास्त्र का किया सफल परीक्षण

2.5 किमी तक की दूरी तक मार

हार्ड किल मोड में डिजाइन किया गया भार्गवस्त्र 2.5 किमी तक की दूरी पर छोटे और आने वाले ड्रोन का पता लगाने और उन्हें खत्म करने की क्षमताओं से लैस है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा विकसित रॉकेट के लिए तीन परीक्षण आर्मी एयर डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए। एक रॉकेट फायर करके दो परीक्षण किए गए। एक परीक्षण दो सेकंड के भीतर साल्वो मोड में दो रॉकेट फायर करके किया गया। सभी चार रॉकेटों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और जरूरी लॉन्च मापदंड हासिल किए।

End of Feed