US Government Shutdown News: अमेरिका में सरकार का शटडाउन हो गया है। अमेरिकी सरकार अब पहले की तरह काम नहीं कर पाएगी। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल को पास कराने में असफल रही है। अब ऐसे में सरकार को कामकाज के लिए फंड जारी नहीं पाएंगे। तो इस कारण अमेरिकी सरकार का शटडाउन शुरू हो गया है। इस स्थिति से बचने के लिए सीनेट में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। वहीं, अंतरिम फंडिंग बिल पर वोटिंग के आखिरी प्रयास में भी ट्रंप को 55 वोट मिले, लेकिन जरूरत 60 वोटों की थी। ऐसे में अब सरकार के कामकाज पर रोक लगना तय हो गया है।
अमेरिका में सरकारी शटडाउन शुरू। Photo-AP
अब यहां सबसे बड़ा सवाल ये कि अब ये जो शटडाउन लगा है, ये कैसे खत्म होगा और कब? क्योंकि ट्रंप सरकार इस दौरान लोगों को नौकरियों से हटा सकती है और बिना वेतन के लोगों को काम करना पड़ सकता है।...और यह अमेरिका में कोई नहीं बात नहीं है। तो आइए इस बारे में ज्यादा जानते हैं.
पिछली बार 35 दिन चला
अमेरिका में सात साल बाद ऐसा मौका फिर से आया है। वहीं, पिछले दो दशकों में यह पांचवीं बड़ी शटडाउन की स्थिति बन गई है। बात 7 साल पहले ट्रंप के राष्ट्रपति पद के पहले कार्यकाल की बात करें तो तब भी सरकारी शटडाउन हो गया था। यह 35 दिनों तक चला, जिसके बाद ट्रंप मान गए। उस समय राष्ट्रपति ने यूएस-मैक्सिको सीमा पर बाउंड्री बनाने के लिए सीनेट से पैसे की मांग की थी, जिसे सीनेट ने मंजूरी देने से मना कर दिया था।
2018 में भी ट्रंप के कार्यकाल में लगा शटडाउन (Photo-AP)
सरकार का कामकाज बंद कब तक रहेगा?
अमेरिकी सरकार अब पहले की तरह तब तक कामकाज नहीं कर पाएगी, जब तक कांग्रेस बजट बिल को पास नहीं कर देती। फिर इसपर राष्ट्रपति को हस्ताक्षर करने होंगे। इसके बाद जाकर समस्या का हल होगा। लेकिन शटडाउन खत्म करने के लिए दोनों पार्टियों का समझौता जरूरी है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी सरकारी शटडाउन के बारे में जारी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) के अनुसार, कैलिफोर्निया के 6वें कांग्रेसी क्षेत्र से सांसद अमी बेरा का कहना है कि जब सीनेट एक एप्रोप्रिएशन बिल पारित कर देगी, तब सरकार का कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा। यह बिल वो है, जो धन निकालने की शक्ति देता है।
इसमें लिखा है, 'सरकार की कामकाज बंदी को समाप्त करने के लिए, कांग्रेस को बंद किए गए विभागों और एजेंसियों के लिए फंड जारी करने के लिए जरूरी बिल पास करना होगा और राष्ट्रपति को उस पर हस्ताक्षर करना होगा। राष्ट्रपति के पास एकतरफा रूप से कामकाज बंदी समाप्त करने का अधिकार नहीं है। फंडिंग बिलों को भी अन्य बिलों की तरह ही विधायी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा कानून बनाने से पहले हाउस और सीनेट दोनों की मंजूरी आवश्यक होती है।' हालांकि, इसका मतलब यह होगा कि हाउस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स को शर्तों पर सहमत होना होगा, जो कि काफी मुश्किल लग रहा है।
पहले कब-कब रहा शटडाउन और कब खत्म हुआ?
बात सबसे लंबे शटडाउन की करें तो यह पिछली बार ही था, जब 22 दिसंबर 2018 से 25 जनवरी 2019 तक शटडाउन हुआ था। यह 35 दिनों तक चला था, जो अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा था। वहीं, कांग्रेस पार्टी नेता लंबे समय से सरकारी कामकाज बंद होने को खतरनाक और विनाशकारी बताते रहे हैं। पूर्व सीनेट मेजोरिटी लीडर मिट्श मैकोनेल, R-S.D ने 2024 में सरकारी शटडाउन पर कहा, 'बंद करना हमेशा एक खराब विचार होता है।' न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने इसे संभावित 'विनाश' बताया। उन्होंने मार्च में सरकार को चालू रखने के लिए रिपब्लिकन के साथ वोट देकर देश को मुश्किल से बचाया था।
पिछले हफ्ते सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून, R-S.D ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सरकार बंद करने से किसी को फायदा होता है, खासकर अमेरिकी लोगों को।'
फिर भी, कांग्रेस अक्सर सरकार शटडाउन के कगार पर होती है, क्योंकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के मतभेद हर साल और भी बढ़ जाते हैं। अब जहां इस बार डेमोक्रेट्स ने सपोर्ट नहीं दिया और अमेरिका में शटडाउन लग गया।
इस बार क्यों नहीं हुआ समझौता?
बार-बार ऐसा होता है कि कानून निर्माता आखिरी समय तक अपनी मांगों पर अड़े रहते हैं और फिर आखिरी समय में समझौता करते हैं। लेकिन इस बार डेमोक्रेट्स को लगता है कि सरकार शटडाउन होने से उन्हें कुछ राजनीतिक फायदे हो सकते हैं, क्योंकि उनके समर्थक भी सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं।
2018 में 35 दिन तो 2013 में भी लगा शटडाउन, तब डेमोक्रेट्स के ओबामा थे राष्ट्रपति
2018 से पहले 2013 में भी अमेरिकी सरकार का शटडाउन हो गया था। वह 16 दिन का था. हाउस रिपब्लिकन के अति-दक्षिणपंथी टी पार्टी ग्रुप ने टेक्सास के रिपब्लिकन सेनेटर टेड क्रूज के कहने पर, सरकार को 16 दिनों के लिए शटडाउन कर दिया। उनकी मांग थी कि खर्च बिल में राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य देखभाल कानून को लागू होने से रोकने के लिए प्रावधान शामिल किया जाए।
2013 में ओबामा सरकार भी हुई शटडाउन (Photo-AP)
दिसंबर 1995-जनवरी 1996
बजट में कटौती करने के इरादे से, तत्कालीन स्पीकर न्यूट गिन्गरिच के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ने दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 तक तीन हफ्ते के लिए सरकार शटडाउन करा दिया, ताकि राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को संतुलित बजट समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया जा सके। इस कार्रवाई की वजह से रिपब्लिकन पार्टी को आलोचना झेलनी पड़ी और डेमोक्रेट पार्टी के क्लिंटन उस नवंबर में फिर से राष्ट्रपति चुने गए।
1970 और 1980 का दशक
डेमोक्रेट जिमी कार्टर और रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति रहने के दौरान लगभग हर साल कुछ दिनों के लिए कामकाज बंद रहता था। सबसे लंबा बंद 1978 में 17 दिनों का था। 1980 और 1981 में जारी कानूनी फैसलों ने कामकाज शटडाउन होने के असर को और बढ़ा दिया। उस समय के अटॉर्नी जनरल बेंजामिन सिविलेटी ने तय किया कि नए खर्च बिल पास न होने पर सरकार का कामकाज पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद करना होगा। पहले के 'कामकाज बंद होने' का मतलब हमेशा सरकार का कामकाज पूरी तरह बंद होना नहीं होता था और अक्सर यह सिर्फ फंडिंग की कमी होती थी जिसका ज्यादा असर नहीं होता था।
