भारत आए 36 राफेल से कितना अलग है Rafale M, जानिए समंदर में कैसे बढ़ेगी नौसेना की ताकत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 12, 2023, 11:41 AM IST

Rafale M Deal: नौसेना के लिए फ्रांस से जो राफेल खरीद रहा है उसका नाम राफेल M है। बताया जा रहा है कि राफेल का यह वर्जन भारत आए 36 राफेल से थोड़ा अलग है। दोनों के नाम एक जैसे हैं फिर भी नौसेना वाले राफेल की कुछ खासियतें हैं जो वायु सेना वाले राफेल से उसे अलग करती हैं।

Rafale M Deal: भारत और फ्रांस के बीच रक्षा साझेदारी नए मुकाम पर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल एम खरीद के लिए करार होगा। साल 2019 के बाद फ्रांस एक बार फिर भारत को हथियारों की आपूर्ति करेगा। फ्रांस के साथ करीब 59,000 करोड़ रुपए की कीमत से साल 2019 में भारत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद चुका है। ये सभी राफेल भारतीय वायु सेना को मिल चुके हैं। दोनों देशों के बीच जो करार होने जा रहा है उसके तहत 26 राफेल M और तीन पनडुब्बियां शामिल हैं। ये तीन पनडुब्बियां स्कॉर्पियन क्लास की हैं। कहा जा रहा है कि इस खरीद के बाद नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

Rafale M

नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल एम।

भारत आए 36 राफेल से थोड़े अलग होंगे ये फाइटर प्लेन

नौसेना के लिए फ्रांस से जो राफेल खरीद रहा है उसका नाम राफेल M है। बताया जा रहा है कि राफेल का यह वर्जन भारत आए 36 राफेल से थोड़ा अलग है। दोनों के नाम एक जैसे हैं फिर भी नौसेना वाले राफेल की कुछ खासियतें हैं जो वायु सेना वाले राफेल से उसे अलग करती हैं। राफेल M का अगल हिस्सा जिसे नोज कहा जाता है वह ज्यादा मजबूत है। यहां हम दोनों राफेल की खासियतों की एक तुलना करेंगे।

End of Feed