पाकिस्तान-ईरान की लड़ाई में कैसे फंसा चीन? जिनपिंग के लिए 'बड़ा भाई' बनना कितना मुश्किल, समझिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 18, 2024, 05:35 PM IST

Iran Pakistan Conflict: पाकिस्तान सुन्नी बहुल देश है तो वहीं ईरान में शिया बहुल है। ऐसे में दोनों देशों के बीच चीन की मध्यथता की राह आसान नहीं होगी। ऐसे में चीन ने दोनों देशों को संयम बरतने को कहा है।

Iran Pakistan Conflict: पाकिस्तान और ईरान के बीच शुरू हुए सैन्य तनाव ने चीन के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी कर दी है। चीन के सामने एक तरफ उसका पुराना दोस्त पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ ईरान, जिससे चीन काफी मात्रा में तेल आयात करता है। इतना ही नहीं ईरान ने पश्चिम एशिया में चीन को अपना प्रभाव बढ़ाने में भी काफी मदद की है।

Xi Jinoing

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगर पाकिस्तान का साथ देते हैं, तो ईरान के साथ उनके संबंध बिगड़ सकते हैं। इसका सीधा असर पश्चिम एशिया में चीन के प्रभुत्व को पड़ेगा, इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में भी उनको नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं, अगर वह ईरान के साथ जाते हैं तो पाकिस्तान रूठ सकता है जिससे भारत के खिलाफ उसकी रणनीति को धक्का लगेगा। ऐसे में चीन ने दोनों देशों के बीच रचनात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। इसके साथ ही दोनों देशों से संयम बरतने और टकराव टालने को कहा है।

End of Feed