11 Years of PM Modi: आखिर एक साल में ही PM मोदी ने कैसे पलट दिया पूरा पासा? विपक्ष हारा नहीं बल्कि पूरी तरह से बिखरा भी!

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से विपक्ष इस समय बिखरा हुआ दिख रहा है यानी विपक्ष लोकसभा चुनाव के बाद जिस उत्साह में दिख था वो उत्साह ठंडा है उधर बीजेपी ने दिल्ली से केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंका वहीं जम्मू कश्मीर में मजबूत हुई साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र-हरियाणा में सत्ता बरकरार रखी है।

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल सोमवार को पूरा हो जाएगा। इस एक साल में पीएम मोदी ने विपक्ष की रणनीति की हवा ही नहीं निकाली बल्कि उसे हराया भी और तोड़ा भी। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक और हरियाणा से लेकर जम्मू कश्मीर तक में बीजेपी ने जहां अपनी रणनीति का लोहा मनवाते हुए कहीं जीती तो कहीं मजबूत हुई। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव के दौरान गठित विपक्षी गठबंधन इंडिया की भी हवा निकाल दी। केजरीवाल दिल्ली से साफ हो गए, लोकसभा में जिस महाराष्ट्र में विपक्ष काफी मजबूत दिख रहा था, उसे विधानसभा चुनाव में पटखनी दे डाली। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ी हार मिली, गठबंधन तो जीता लेकिन कांग्रेस सरकार से दूर रही। वहीं बीजेपी ने ऐतिहासिक रूप से मजबूती हासिल की।

End of Feed