पूर्वी भारत के साथ ही अब दक्षिण में भी दिखने लगा गर्मी का असर, पूरे देश में हीटवेब मचाने लगा कहर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2024, 12:44 PM IST

अगर तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक हो जाता है तो भीषण गर्मी की लहर घोषित की जाती है। अल नीनो की स्थिति कमजोर होने के बावजूद, आईएमडी ने पहले ही सात चरण के लोकसभा चुनावों के साथ अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की संभावना के बारे में आगाह किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में हीटवेब अलर्ट
  • आईएमडी ने पहले ही सात चरण के लोकसभा चुनावों के साथ अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की संभावना के बारे में आगाह किया था
  • पूरे अप्रैल-जून की अवधि के लिए चार से आठ दिनों से अधिक, 10 से 20 दिन लू चलने का अनुमान है

Heatwave in India: पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में चल रही भीषण गर्मी अब दक्षिणी क्षेत्रों तक फैल गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से दो से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुरनूल में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह सलेम में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और तमिलनाडु के इरोड में 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Heatwave in India

देश में लू का कहर

तापमान में भारी बढ़ोतरी का अनुमान

इस महीने में यह लू का दूसरा दौर है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू से गंभीर लू चलने की आशंका है। आईएमडी ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है, महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की उम्मीद है।

End of Feed