कांग्रेस को बंगाल में एक भी सीट जीतने नहीं देना चाहती ममता बनर्जी? जहां है INC सबसे मजबूत, वहां से उतार दिया स्टार क्रिकेटर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 11, 2024, 12:06 PM IST

Baharampur Lok Sabha Seat: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में 2 सीट बहरामपुर और मालदा दक्षिण पर जीत मिली थी। इस बार इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी शामिल थी और कांग्रेस को सिर्फ दो सीट ही बंगाल में दे रही थी, जो कांग्रेस को मंजूर नहीं था।

Baharampur Lok Sabha Seat: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए टीएमसी ने रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। तृणमूल कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान का है या फिर कहें कि युसुफ पठान के नाम से ज्यादा चौंकाने वाली बात वो सीट है, जहां से युसुफ पठान अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। युसुफ पठान को टीएमसी ने बहरामपुर से टिकट दिया है, जो कांग्रेस का गढ़ है। इस घोषणा से ऐसा लग रहा है, जैसे ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट जीतने नहीं देना चाहती है।

adhir ranjan chowdhury

अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ युसुफ पठान को टीएमसी ने दिया टिकट

End of Feed