ईरान के खिलाफ ट्रंप ने फिर शुरू की जंग की टिक-टिक, क्या इस बार भयानक होगा युद्ध?

Donald Trump: ट्रंप की ये टिप्पणी ईरानी मीडिया द्वारा बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका की मुख्य शर्तों का खुलासा करने के कुछ ही घंटों बाद आई। क्या हैं ट्रंप की शर्तें?

Trump Threats Iran: मध्य पूर्व में महीनों से जारी संघर्ष के बाद यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों में राहत और युद्ध क्षतिपूर्ति को लेकर बातचीत ठप होने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी जारी की है। रविवार को ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, ईरान के लिए समय तेजी से बीत रहा है, और उन्हें जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए, वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद महत्वपूर्ण है! ट्रंप की इस नई धमकी ने फिर युद्ध छिड़ने की आशंका पैदा कर दी है। दोनों देशों के बीच बातचीत अब तक नाकाम रही है और ट्रंप कई बार ईरान को धमका चुके हैं। लेकिन ट्रंप का रुख हमेशा अप्रत्याशित ही रहता है, वह अपने कदमों से लोगों को चौंकाते हैं। और अगर अमेरिका नए सिरे से ईरान को तबाह करने में जुट जाए तो इसमें हैरत नहीं होगी। तो सवाल है कि क्या इस बार अमेरिका-ईरान के बीच भयानक युद्ध होगा।

ट्रंप ने ईरान के सामने क्या शर्तें रखीं?

ट्रंप की ये टिप्पणी ईरानी मीडिया द्वारा बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका की मुख्य शर्तों का खुलासा करने के कुछ ही घंटों बाद आई। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि ईरान 400 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम सौंप दे, केवल एक परमाणु संयंत्र को सक्रिय रखे, युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग छोड़ दे, यह स्वीकार करे कि ईरान की अधिकांश जब्त संपत्तियां ब्लॉक रहेंगी और बातचीत पूरी होने के बाद ही सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करे।

End of Feed