इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगा नया संसद भवन, सेंट्रल विस्टा की बढ़ेगी शान, जानिए कितनी आई है लागत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 01:31 PM IST

नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत प्लान किया गया है और अभी निर्माण कार्य आखिरी चरण में है।

Central Vista and New Parliament House: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में नया संसद भवन लगभग तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नई दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन कर सकते हैं। नए अत्याधुनिक संसद भवन का उद्घाटन के साथ ही मोदी सरकार के नौ साल भी पूरे होंगे। नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण होगा, जिसका उद्देश्य भारत के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र का पुनरुद्धार करना है, जो रायसीना हिल में स्थित है। पूरी परियोजना की लागत हजारों करोड़ रुपये है और इसका निर्माण उच्चस्तरीय है। भविष्य में नए संसद भवन में अधिक संख्या में सांसदों को समायोजित करने के मद्देनजर बैठने की क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। यह राजपथ पर मौजूदा संसद भवन के पास स्थित है और इसमें नई और बेहतर सुविधाएं हैं।

Central Vista

इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगा नया संसद भवन

नए संसद भवन की लागत

नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत प्लान किया गया है और अभी निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत में पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। सबसे अधिक संभावना 28 मई की है। पीएम मोदी ने 28 मई 2014 को शपथ ली थी।

End of Feed