अमेरिका को ईरान से कितना खतरा, क्या सीधे US तक मिसाइल लॉन्च कर सकती है खामेनेई की सेना? 5 प्वाइंट में समझिए

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों स्फहान, फोर्दो और नतांज पर अमेरिका ने बमबारी की है। अमेरिकी बमबारी में इन तीनों केंद्रों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि यह धरती के काफी नीचे बना हुआ है, इसलिए नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं ईरान इस हमले के बाद अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा है।

ईरान-इजराइल युद्ध में सीधे अमेरिका घुस चुका है। ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका बमबारी कर उसे बर्बाद करने का दावा कर रहा है। हालांकि ईरान हमले की बात तो स्वीकार कर रहा है, लेकिन नुकसान को सिरे से खारिज कर रहा है। ईरान ने इस हमले के बाद अमेरिका को चेतावनी भी दे दी है। इजराइल पर मिसाइलों की बारिश कर रहा है। इजराइल के कई शहर ईरानी मिसाइलों का निशाना बन चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या ईरान, जिस तरह से इजराइल पर सीधे हमला कर रहा है, वैसा ही हमला वो अमेरिका पर कर सकता है, क्या ईरान की मिसाइलें सीधे अमेरिका तक पहुंच सकती है, क्या ईरान की वायुसेना वहां तक पहुंच सकती है?

End of Feed