BMC Election: भाई जगताप का ‘अकेले लड़ने’ का बयान, कांग्रेस की सियासी मजबूरी या जमीनी कार्यकर्ताओं को दिलासा?

महाराष्ट्र में दिसंबर में कई जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं, जबकि बीएमसी चुनाव जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन में है। लेकिन गठबंधन के समीकरण अब जटिल होते जा रहे हैं। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित नजदीकियों ने राजनीतिक पटल पर नई हलचल मचा दी है।

BMC Election 2025 : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर वही पुराना बयान गूंज रहा है - 'कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।' यह घोषणा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने की है। लेकिन राजनीतिक जानकारों के लिए यह कोई नई बात नहीं। दरअसल, हर चुनाव से पहले जगताप का यही राग दोहराया जाता है, और हर बार अंत में कांग्रेस गठबंधन के साथ ही मैदान में उतरती है।

BMC Election

बीएमसी चुनाव जनवरी 2026 में होने की उम्मीद

राजनीतिक बयान के पीछे की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, भाई जगताप का यह बयान ज्यादा राजनीतिक मनोविज्ञान से जुड़ा है। कांग्रेस का जमीनी कैडर - जो वर्षों से गठबंधन में दबा महसूस करता है - उसे यह दिखाना जरूरी होता है कि उसकी पार्टी अभी भी 'स्वतंत्र अस्तित्व' के लिए लड़ रही है। बीएमसी जैसे प्रतिष्ठित चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट और पहचान मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन गठबंधन के कारण यह अवसर सीमित हो जाता है।

End of Feed