Tom Holland on Spider Man Movie: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) इन दिनों अपनी नई फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider Man Brand New Day) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। टॉम हॉलैंड की ये फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। इन सब के बीच टॉम हॉलैंड का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान टॉम हॉलैंड ने कुछ नए खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं टॉम हॉलैंड इंटरव्यू के दौरान ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही रही है।
अब स्पाइडर-मैन नहीं बनेंगे टॉम हॉलैंड (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर
टॉम हॉलैंड ने किया ये खुलासा
टॉम हॉलैंड एक बार फिर फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह उनका एक बयान है जिसने मार्वल (Marvel) फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हाल ही में Happy Sad Confused पॉडकास्ट पर टॉम हॉलैंड ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी से उनके बाहर निकलने को लेकर बातचीत चल रही है। एक्टर के मुताबिक, स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) खत्म होने के बाद ही इसकी नींव रख दी गई थी। एक्टर ने कहा कि 'हम एक पूरा प्लान पर काम कर रहे हैं। मैं कहूंगा कि स्पाइडर-मैन: नो वे होम खत्म होने के बाद से ही। ये सब तय है। जरूर थोड़ा-बहुत बदलेगा। मुझे लगता है ये बहुत एक्साइटिंग है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Odyssey X Review: क्रिस्टोफर नोलन के फैन बने लोग, एक्शन सीन्स पर खूब लुटाया प्यार
इन बातों में आता है मजा
टॉम हॉलैंड ये भी बताया कि इन बातचीत का उन्हें सच में मजा आता है। स्पाइडर-मैन का भविष्य तय करने में मदद करना उन चीजों में से एक है जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद रहती है। उन्होंने आगे कहा, 'जब हम इन मीटिंग्स में बैठकर बात करते हैं तो मुझे बहुत एक्साइटमेंट होती है। इस किरदार के साथ मैं यही सबसे ज्यादा करना चाहता हूं।' टॉम हॉलैंड के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
