The Odyssey X Review: क्रिस्टोफर नोलन के फैन बने लोग, एक्शन सीन्स पर खूब लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2026, 12:53 PM IST

The Odyssey X Review: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि लोग...

The Odyssey X Review: फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म द ओडिसी ने धमाल मचा दिया है। अब फिल्म द ओडिसी के रिलीज होने के बाद एक्स (Twitter/X) पर फैंस और फिल्म क्रिटिक्स ने अपने-अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), जेंडाया (Zendaya), ऐन हैथवे (Anne Hathaway) और चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) की परफॉर्मेंस की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। किसी ने फिल्म के एक्शन सीन्स की तारीफ की, तो किसी कोई स्टार्स की एंक्टिंग का दीवाना हो गया।

The Odyssey X Review

फिल्म द ओडिसी का एक्स रिव्यू (Image Source: Chat GPT)

'द ओडिसी' ने लोगों को बनाया दीवाना

एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म द ओडिसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म द ओडिसी को एक्स पर मिल रहे रिव्यू है। सोशल मीडिया पर हर कोई फिल्म द ओडिसी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक लोग सबकी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स फिल्म में कुछ कमी भी निकालते नजर आए। फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने अपनी तरफ खींचा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड की फिल्म द ओडिसी को लेकर लोग क्या लिख रहे हैं।

End of Feed