Sobhita Dhulipala on her Hollywood Debut: शोभिता धुलिपाला की देशभर के साथ ही अब दुनियाभर में भी सराहना मिल रही है। मेड इन हेवन और द नाइट मैनेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को उनकी दमदार एक्टिंग के चलते इंडिया में काफी प्यार मिलता है। अब एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी अपना सिक्की मनवाने के लिए तैयार हैं। वह मंकी मैन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को निर्देशन देव पटेल कर रहे हैं, शोभिता की यह पहली हॉलीवुड फिल्म है। एक्ट्रेस के साथ ही फैंस भी उनका हॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब अपने डेब्यू को लेकर शोभिता ने भी बयान दिया है।
Shobhita Dhulipala talks about her Hollywood Debut
यह भी पढ़ें- पत्नी Priyanka Chopra और बेटी मालती से मिलने मुंबई पहुंचें निक जोनस, परिवार संग होली पार्टी में होंगे शामिल
पीटीआई से बात करते हुए शोभिता ने कहा, 'मैं पहली बार एक नई इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, यह हॉलीवुड है। इसलिए यह मेरे लिए बेहद रोमांचक है। मेरा कोई बड़ा हिस्सा नहीं है, लेकिन दिन के अंत में, यह एक सपना है। क्योंकि में देव पटेल की फिल्म का एक हिस्सा हूं।' एक्ट्रेस ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर और भी काफी कुछ कहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
शोभिता ने बताया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म का एक्सपीरियंस
शोभिता हाल ही में साउथ बाय साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली और यहां तक कि स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। स्क्रीनिंग की एक क्लिप पहले काफी शेयर की जा रही थी जिसमें भावुक देव पटेल हाथ जोड़कर दर्शकों का आभार व्यक्त करते नजर आ रहे थे।
Money Man की कास्ट
शोभिता के अलावा, फिल्म में शार्ल्टो कोपले, पितोबाश, विपिन शर्मा, सिकंदर खेर, अश्विनी कालसेकर, अदिति कालकुंठे और मकरंद देशपांडे भी लीड रोल में नजर आने हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
