Rihanna Blessed With Baby Girl: मशहूर पॉप सिंगर रिहाना को एक बार फिर से मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। 37 साल की उम्र में रिहाना तीसरे बच्चे की मां बनी हैं, उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिहाना खान के फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस बीच सिंगर रिहाना का एक सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। रिहाना के पोस्ट को देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिहाना के पोस्ट पर....
Pic Credit- Rihanna instagram
पॉप स्टार रिहाना ने दी खुशखबरी
ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी दुनिया के साथ साझा की है। 24 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट डालते हुए, रिहाना ने अपनी लाडली बेटी की पहली झलक दिखाई। यह पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस के लिए खुशी का पल था, बल्कि रिहाना और उनके पार्टनर रकीम एथेलस्टन के परिवार में एक नई शुरुआत का प्रतीक भी बन गया। रिहाना का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रिहाना के इस पोस्ट पर तमाम लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको आखिरकार बेबी गर्ल मिल गई।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई आपको'
रिहाना और रकीन एथेलस्टन का रिश्ता
बताते चलें कि रिहाना और ASAP Rocky ने साल 2020 में डेटिंग की शुरुआत की थी। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। रिहाना और ASAP Rocky (रकीम एथेलस्टन ) के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे आरजेडए (RZA) और रायट (Riot), और उनकी सबसे छोटी बेटी, जिसका नाम रॉकी आयरिश मेयर्स (Rocky Iris Meyers) रखा है। रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिहाना का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
