Deepika Padukone Hollywood Movie: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के विवादों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक बाद एक फिल्मों से बाहर हो रही हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) बाहर हुई हैं। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर की थी। लेकिन इन सब के बीच दीपिका पादुकोण के जुड़ी एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड ही नहीं इस हॉलीवुड की फिल्म में काम करने जा रही हैं।
हॉलीवुड में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर हॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल (Vin Diesel) की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी xXx के नेक्स्ट सीक्वल में वापसी करेंगी। ये न्यूज विन डीजल के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से सामने आ रही है। जहां उन्होंने आइकॉनिक स्टोरीज का जिक्र किया और लिखा, 'सो मच टू शेयर… आइकॉनिक स्टोरीज दैट ऑल रेजोनेट विद समथिंग डीप इनसाइड, ग्रेटफुल फॉर यू ऑल, होप टू मेक यू प्राउड।' रिपोर्ट्स के अनुसार सीक्वल मुंबई सेटिंग पर बेस्ड होगा, जो दीपिका पादुकोण के पिछले हॉलीवुड डेब्यू XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज (xXx: Return of Xander Cage) से कनेक्ट करेगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण फिल्म xXx के सीक्वल के साथ-साथ और भी मूवीज में धमाल मचाने वाली हैं। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की किंग (King) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) संग उनकी अगली फिल्म AA22xA6 में भी नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में वापसी की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
