रणबीर-यश की Ramayana का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, 'गॉडजिला' से टक्कर के बीच ऑस्ट्रेलिया में बदली रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 10, 2026, 11:40 AM IST

Ramayana Australia Release Date: रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में इस दिन रिलीज किया जाएगा।

Ramayana Australia Release Date: बॉलीवुड एक्टर यश (Yash) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान किया था। अब इसकी रिलीज को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जो खासतौर पर विदेशों में फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अहम है। फिल्म की टीम ने रिलीज को लेकर अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है।

Ramayana Australia Release Date

रामायण की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb)

ऑस्ट्रेलिया में पहले रिलीज होगी फिल्म

एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म रामायण की ऑस्ट्रेलिया में रिलीज को लेकर किया गया बदलाव है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में तय वर्ल्ड वाइड रिलीज से एक दिन पहले रिलीज किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, बाकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ इसकी रिलीज 6 नवंबर 2026 को रखी गई है। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह विदेशी बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर मानी जा रही है। दरअसल, गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) भी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

End of Feed