Priyanka Chopra No Makeup Selfie Pic: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नो मेकअप सेल्फी शेयर की। एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस दीवाने हो गए हैं। एक्ट्रेस बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस की निगाहें एक्ट्रेस के चेहरे पर टिकी हुई हैं।
Priyanka Chopra (credit pic: Instagram)
लव अगेन स्टार ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, फ्रेश फेस्ड संडे। एक्ट्रेस ने कैप्शन के साथ हार्ट इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस के चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ते हुए नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं।
बेटी मालती मैरी संग अक्सर शेयर करती हैं फोटो
प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आएगी। अभी तक इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड मूवी The Bluff में नजर आएंगी।
