Priyanka Chopra-Nick Jonas ने लॉस एंजिल्स में की शानदार दिवाली पार्टी, मेहमान बन इन सितारों ने सजाई महफिल

Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Party: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिवाली से चंद दिनों पहले लॉस एंजिल्स में शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Party: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों की खूब फेवरेट है। वहीं प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन भारतीय परंपरा और संस्कृति का खास ख्याल रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जहां दो दिन पहले धूमधाम से करवा चौथ मनाया। वहीं अब उन्होंने लॉस एंजिल्स में रहते हुए पति के साथ शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन भी किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें कई सितारों ने मौजूदगी दर्ज कराई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं

Priyanka Chopra-Nick Jonas ने लॉस एंजिल्स में आयोजित की दिवाली पार्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा दिवाली पार्टी के खास मौके पर पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना, वहीं बालों में गजरा और मांग में टीका लगाकर प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लगीं। दूसरी ओर निक जोनस व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखाई दिये। प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी में विनी हार्लो, लिली सिंह, एशले पार्क, अबला सोफी और राधी देवलुखिया जैसे सितारे नजर आए। दिवाली पार्टी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मेहमानों के साथ पोज देती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: IIFA Awards 2026 में ‘धुरंधर’ का दबदबा, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर तो अनीत पड्डा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

End of Feed