Priyanka Chopra Jones in 'The Bluff': ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि एक हॉलीवुड लीड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ में अब एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। एक्ट्रेस ने द ब्लफ फिल्म में अपनी एंट्री पर मोहर लगा दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अगले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, द ब्लफ (The Bluff) की घोषणा कर दी है। जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता फ्रैंक ई फ्लावर्स करने वाले हैं। कथित तौर पर प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी जो अपनी वेब सीरीज द बॉयज़ के लिए जाने जाते हैं। उनके सिटाडेल पार्टनर, रूसो ब्रदर्स फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ था, अब जाकर एक्ट्रेस ने इसपर मोहर लगा दी है।
Priyanka Chopra in The Bluff
यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से जमाया रंग, अंबानी परिवार ने भी किया डांस
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी है, एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह द ब्लफ में नजर आने वाली हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की 'The Bluff' में धमाकेदार एंट्री
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर डेडलाइन आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'समय-समय पर हमें उम्मीद रहती थी कि अगर हम जीवित रहे और अच्छे रहे, तो भगवान हमें पाइरेट्स बनने की अनुमति देंगे। -मार्क ट्वेन।' प्रियंका चोपड़ा ने कार्ल अर्बन, फ्रैंक फ्लावर्स, द रुसो ब्रदर्स, एजीबीओ फिल्म्स को भी टैग किया जो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
