Amrita SherGil Biopic 'Amri' में Priyanka Chopra की एंट्री

डायरेक्टर मीरा नायर इन दिनों अमृता शेरगिल की बायोपिक में बिजी हैं, जिसमें एक नई एंट्री हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म की स्टारकास्ट ज्वाइन कर ली है, जो एक स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों डायरेक्टर एस एस राजामौली की नई मूवी वाराणसी के लिए कमर कस रही हैं, जो बहुत बड़े स्तर पर शूट की जा रही है। वाराणसी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के नाम के साथ एक और बड़ी मूवी लग चुकी है, जिसका डायरेक्शन मीरा नायर कर रही हैं। असल में मीरा नायर पिछले कुछ समय से अमृता शेरगिल की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने एक बड़े नाम की तलाश थी। मीरा नायर ने देसी गर्ल से एक खास रोल के लिए बात की और उन्होंने इसको हरी झंडी दिखा दी है। प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर मीरा नायर की अपकमिंग बायोपिक मूवी अमरी में एक स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी। (इसे भी पढ़ें: मां-बाप के तलाक से डरीं Reem Shaikh? दूसरे धर्म के लड़के से प्यार-शादी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'गालियां पड़ेगी')

Priyanka Chopra in Amrita Sher Gil Biopic

Priyanka Chopra in Amrita Sher Gil Biopic (Image Source: TNN/Social)

Amrita Shergil की बायोपिक 'अमरी' के बारे में कुछ रोचक बातें:

मीरा नायर ने अमृता शेरगिल की बायोपिक लगभग पूरी कर ली है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का स्पेशल कैमियो होगा। प्रियंका ने अपने स्पेशल कैमियो की शूटिंग भी पूरी कर दी है, जिसको लेकर मीरा नायर कोई भी डिटेल सामने नहीं आने दे रही हैं। मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देसी गर्ल का रोल उनके पहले के सभी किरदारों से हटकर होगा। (इसे भी पढ़ें: 2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

End of Feed