Priyanka Chopra Got Sci-Fic Film: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम का परचम लहराया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, जिसमें 'सिटाडेल' से लेकर 'हेड ऑफ स्टेट' तक का नाम शामिल है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और हॉलीवुड मूवी लगी है, जिसमें देसी गर्ल अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये मूवी साइंस-फिक्शन होगी, जिसमें एक्ट्रेस का दिलचस्प किरदार देखने को मिलेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच, बोले- 'मांगा तो था, पर इतना नहीं!'
प्रियंका चोपड़ा की इस हॉलीवुड मूवी का नाम 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा यूएन अनुवादक का किरदार निभाएंगे। मूवी में उनके साथ-साथ एक्टर रसेल क्रो (Russell Crowe) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के सिलसिले में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से कहा कि वह अपने करियर में कुछ नया ट्राई करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के लिए अपनी तैयारी के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैं इस वक्त अपने कोच के साथ काम कर रही हूं, जिसमें मैं अनेकों अफ्रीकन भाषाओं के शब्द सही से बोल पाऊं। स्वाहिली से लेकर जुलु और लिंगला तक। ये एक चुनौती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra-Nick Jonas ने लॉस एंजिल्स में की शानदार दिवाली पार्टी, मेहमान बन इन सितारों ने सजाई महफिल
बता दें कि 'ब्लूफ्लाई' मूवी में जहां प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम मायला होगा तो वहीं रसेल क्रो फिल्म में बेनी के रोल में दिखाई देंगे। मूवी की शूटिंग इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हो रही है। वहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म "वाराणसी' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।
