Priyanka Chopra के हाथ लगी बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Orlando Bloom संग पहली बार करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2026, 03:10 PM IST

Priyanka Chopra-Orlando Bloom Movies: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ अपकमिंग फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका की फिल्म के बारे में।

Priyanka Chopra-Orlando Bloom Movies: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल 2 (Citadel 2) प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा का नाम लॉर्ड ऑफ द रिंग्स (Lord of the Rings) फेम ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) की फिल्म के साथ जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं ऑरलैंडो ब्लूम और प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म के बारे में। (ये भी पढ़ें: SSMB29: प्रियंका चोपड़ा के लुक पर निक जोनस ने लुटाया प्यार, रिएक्शन देख गदगद हुए फैंस)

Priyanka Chopra-Orlando Bloom Movies

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी बड़ी फिल्म (Image Source: Priyanka Chopra Instagram/ IMDb)

ऑरलैंडो ब्लूम के साथ काम करेंगी प्रियंका

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की एक नई फिल्म है। Deadline की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की लिस्ट में एक और नया प्रोजेक्ट जुड़ गया है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रिसेट (Reset) में नजर आएंगी। सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही इस फिल्म में उनके साथ ऑरलैंडो ब्लूम भी होंगे। फिल्म का निर्देशन मैट स्मुकलर करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'हेड्स ऑफ स्टेट' के विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'कभी-कभी आपको...')

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी बड़ी फिल्म (Image Source: Priyanka Chopra Instagram)

इस रोल में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी निभाएंगी जो एक सुनसान इलाके में अकेली जागती है और उसे याद नहीं होता कि वह सभ्यता से इतनी दूर कैसे पहुंच गई। ऐसे में उसे ऑरलैंडो ब्लूम के किरदार पर भरोसा करना पड़ता है, जो एक अजनबी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म पर अगस्त से काम शुरू हो जाएगा।

End of Feed