Nick Jonas on Priyanka Chopra SSMB29 Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएबमी29 (SSMB29 ) यानी ग्लोबट्रॉटर (Globetrotter) को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा के लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस एक्ट्रेस से इस लुक को देखने के बाद बस उन्हें देखते रह गए। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा के फिल्म से सामने आए लुक पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने भी रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लुक पर क्या रिएक्शन दिया है।
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लुक पर दिया ये रिएक्शन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएबमी29 को लेकर फिर से खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म एसएसएबमी29 ने प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आया है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। अब इस लुक पर निक जोनस का भी रिएक्शन सामने आ गया है। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'इनक्रेडिबल'। निक जोनस का ये कमेंट खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें फिल्म एसएसएबमी29 से सामने आए लुक में प्रियंका चोपड़ा येलो साड़ी पहने नजर आई, इस दौरान एक्ट्रेस हाथ में गन भी लिए दिखीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
कब हुई थी निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा की शादी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में इंडिया में शादी की थी। शादी के बाद अब एक्ट्रेस यूएसए में रहती हैं। इस शादी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक प्यारी सी बेटी है। प्रियंका चोपड़ा के एसएसएबमी29 से सामने आए लुक दिए निक जोनस के रिएक्शन पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
