Siddharth Chopra-Neelam के संगीत में निक जोनस ने दी धाकड़ परफॉर्मेंस, प्रियंका चोपड़ा ने भी भाभी संग लगाए ठुमके

Nick Jonas Gives Epic Performance At Priyanka Chopra Brother Sangeet Ceremony: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही शादी करने वाले हैं। बीती रात उनकी संगीत सेरेमनी थी, जिसमें उनके जीजा जी यानी निक जोनस ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Nick Jonas Gives Epic Performance At Priyanka Chopra Brother Sangeet Ceremony: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के फंक्शन में बिजी हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की शादी की सभी रस्में भी बेहद धूमधाम से हो रही हैं, जिससे पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है। बीती रात सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें रंग जमाने से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस भी पीछे नहीं हटे। खास बात तो यह है कि सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) के संगीत में निक जोनस (Nick Jonas) ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम के संगीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमाया रंग

End of Feed