'मैंने उल्टी कर दी थी' निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा की पहली डेट का Kevin Jonas ने बताया मजेदार किस्सा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2026, 03:36 PM IST

Kevin Jonas on Priyanka Chopra-Nick Jonas Dating: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की डेटिंग को लेकर केविन जोनास ने रिएक्शन दिया है। इस दौरान केविन जोनास ने बड़ा खुलासा किया है।

Kevin Jonas on Priyanka Chopra-Nick Jonas Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी एक्ट्रेस के परिवार से जुड़ा कोई अपडेट आ जाता है। इन सब के बीच अब निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनास (Kevin Jonas) ने उनकी पहली डेट का एक ऐसा मजेदार किस्सा बताया है। तो चलिए जानते हैं कि केविन जोनास ने पॉडकास्ट के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Kevin Jonas on Priyanka Chopra-Nick Jonas Dating

केविन जोनस ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Reddit)

केविन जोनास ने किया खुलासा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनास का अभी हाल ही में पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में ‘Hey Jonas’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड में केविन जोनास बताया कि 'मैंने विंगमैन का काम किया। इतना ज्यादा कि मुझे बाथरूम में जाकर उल्टी करनी पड़ी और फिर मैं वापस आ गया।' इस पर उनके भाई जो जोनस ने उल्टी की आवाज निकाली तो केविन ने कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं! इसकी तारीफ करो, तालियां बजाओ।' उन्होंने ये नहीं बताया कि ऐसा क्यों हुआ। निक ने इस पर कहा, 'यह एक प्रो मूव था।'

End of Feed