Jackie Chan Death Hoax: हॉलीवुड और हांगकांग के मशहूर एक्शन स्टार जैकी चैन (Jackie Chan) की मौत की अफवाह बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस खबर के वायरल होने के बाद से ही जैकी चैन के फैन्स परेशान हैं। इंटरनेट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की जा रही है, जिस पर जैकी चैन के नाम के साथ "1954-2026" लिखा हुआ है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने जैकी चैन को श्रद्धांजलि तक देना शुरू कर दिया। हालांकि जैकी चैन की मौत से जुड़ी यह खबर फर्जी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभिनेता जीवित हैं और अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करने में व्यस्त हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi और Randeep Hooda की फिर बनी जोड़ी, ‘जन्नत 2’ के बाद साथ आए नजर)
जैकी चैन के निधन की फैली झूठी खबर (Pic Credit: Instagram)
इंटरनेट पर फैली जैकी चैन की मौत की फर्जी अफवाह
जैकी चैन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें बताया गया कि उनका निधन हो गया। फोटो में उनकी जन्मतिथि और 2026 का साल लिखकर इसे एक श्रद्धांजलि पोस्ट का रूप दिया गया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल पोस्ट को कुछ ही समय में 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिना खबर की पुष्टि किए जैकी चैन को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुआ Vidya Balan और Siddharth Roy Kapur का रोमांटिक पल, वीडियो वायरल)
फैन्स को मिली राहत
मौत की फर्जी खबर वायरल होने के बाद दुनिया भर में जैकी चैन के फैन्स निराश हो गए थे। कुछ यूजर्स ने अभिनेता के फिल्मी करियर और एक्शन सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि भरे पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए थे। वहीं दूसरी ओर जब लोगों को पता चला कि यह खबर झूठी है, तो कई प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। जैकी चैन पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी मौत की खबरों का शिकार हो चुके हैं। सेलिब्रिटीज से जुड़ी इस तरह की अफवाहें अक्सर पुरानी तस्वीरों, एडिटेड ग्राफिक्स और बिना पुष्टि किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजी से फैलती हैं।
