'कुछ भी हो सकता है' BTS संग कोलैबोरेशन पर Hanumankind ने दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2026, 05:18 PM IST

Hanumankind on Collaboration With BTS: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के सिंगर हनुमानकाइंड ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हनुमानकाइंड ने BTS संग काम पर कहा...

Hanumankind on Collaboration With BTS: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने इन दिनों धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर 2 के सिंगर हनुमानकाइंड चर्चा में आ गए हैं। हनुमानकाइंड अप्रैल 2026 में BTS के कॉन्सर्ट में सियोल के गोयांग स्टेडियम में नजर आए थे। कॉन्सर्ट के दौरान रैपर फैंस के साथ बातचीत करते दिखे और उनके हाथ में BTS का लाइटस्टिक भी था। साथ ही उन्हें HYBE के चेयरमैन बैंग सी-ह्युक (Bang Si-hyuk) से बात करते हुए भी देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और BTS के कोलैबोरेशन की चर्चा शुरू हो गई। अब इसको लेकर हनुमानकाइंड ने एक इंटरव्यू दिया है। (ये भी पढ़ें: May 2026 में धुरंधर 2 का गुरूर तोड़ने आ रही ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश)

Hanumankind on Collaboration  With BTS

BTS संग काम करने पर हनुमानकाइंड ने दिया रिएक्शन (Image Source: Hanumankind Instagram/ IMDb)

हनुमानकाइंड ने कही ये बात

हनुमानकाइंड एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह हनुमानकाइंड का अभी हाल ही में GQ India को दिया एक इंटरव्यू है। हनुमानकाइंड ने कहा, 'कुछ भी हो सकता है। मैं न तो इसे मना कर रहा हूं और न ही हां कह रहा हूं। बस इतना समझिए कि दुनिया भर में आर्ट को इस तरह देखना बहुत अच्छा लगता है।' उन्होंने आगे कहा कि कलाकारों के लिए ये एक बड़ी बात है कि उन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में धमाल मचाने पर Rakesh Bedi को मिला ₹1 करोड़ का बोनस? एक्टर की टीम ने खोली पोल)

कॉन्सर्ट में जाने पर दिया रिएक्शन

सियोल में BTS का कॉन्सर्ट देखने के अपने अनुभव को हनुमानकाइंड ने 'शानदार' बताया। उन्होंने कहा कि यह उनका साउथ कोरिया में पहला टूर था। उन्होंने कहा, 'आखिर BTS है, यह कोई छोटा शो नहीं था और वह भी इतने समय बाद जब वो मिलिट्री सर्विस से लौटे हैं।' हनुमानकाइंड कॉन्सर्ट की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।

End of Feed