Bigg Boss 20: माही विज से 'भाभी' का टैग मिलने पर भड़कीं Aamrapali Dubey, दिया करार जवाब

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच 'भाभी' शब्द को लेकर मामला गर्म होता दिखा। तो चलिए जानते हैं यह पूरा मामला क्या था।

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में पहले दिन से ही विवादों और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माहि विज के बीच 'भाभी' शब्द को लेकर विवाद बढ़ गया। आम्रपाली दुबे को माही विज का मजाक पसंद नहीं आया और धीरे-धीरे उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि भोजपुरी संस्कृति में इस तरह के मजाक को लोग गलत तरीके से ले सकते हैं। आइए जानते हैं क्या था ये पूरा मामला? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 करोड़ जमा करने का आदेश)

Mahhi Vij Comment on Aamrapali Dubey

आम्रपाली दुबे को पसंद नहीं आया माही विज का मजाक (Pic Credit: Instagam)

'भाभी' कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे

ये मामला वॉशरूम एरिया से शुरू हुआ। अमरपाली दुबे साड़ी पहन रही थीं। इस दौरान उन्होंने काजी तौकीर से चेंजिंग रूम से बाहर जाने को कहा था। माही विज ने काजी को समझाते हुए कहा कि अमरपाली चाहती हैं कि वह वहां से बाहर चले जाएं। जब काजी वहां से चले गए तब माही ने मजाक में कहा कि वह वहां से जा नहीं रहा था और शायद वह आम्रपाली को साड़ी पहनते हुए देखना चाहता था। माही ने इस दौरान 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल किया, आम्रपाली दुबे को पसंद नहीं आया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: नहीं कम हुआ 'हनुमान अंश' का क्रेज, 5वें मंगलवार को बनाया नया रिकॉर्ड)

End of Feed