'रामायण इससे बेहतर है'...Doomsday के VFX को देख आग बूबला हुए लोग

Avengers Doomsday Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। जहां कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने VFX की आलोचना करते हुए इसकी तुलना रामायण से कर दी।

Avengers Doomsday Trailer: फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers Doomsday) का अच्छा खासा बजा हुआ है। बीते दिन फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोगों को फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त लगा। तो लोगों ने इसके VFX पर सवाल उठाए। इतना नहीं नहीं अब लोग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे की तुलना रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) से कर रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramyana के ट्रेलर को देख 7 वें आसमान पर पहुंचे Atlee Kumar, रणबीर-यश पर बरसाया प्यार)

Avengers Doomsday Trailer

'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को देख आग बूबला हुए लोग (pic credit-instagram)

'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को देख लोगों ने कही ये बात

मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार अपनी फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर कई लोगों ने निराशा भी जताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस बार ट्रेलर के VFX उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई दर्शकों ने इसके विजुअल क्वालिटी की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, एवेंजर्स डूम्सडे के VFX में दम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म को जल्दबाजी में तैयार किया गया है। कई भारतीय फैंस ने 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर की तुलना नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से की। उनका कहना है कि 'रामायण' के लीक हुए फुटेज और पहली झलक के VFX, हॉलीवुड फिल्म से भी ज्यादा शानदार नजर आ रहे हैं।

End of Feed