साउथ मूवीज

Ramyana के ट्रेलर को देख 7 वें आसमान पर पहुंचे Atlee Kumar, रणबीर-यश पर बरसाया प्यार

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। इस बीच फिल्ममेकर एटली कुमार ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की, जिसका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

गदगद हुए एटली कुमार (pic credit-instagram)

Ramayana Trailer: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी समेत पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे। हालांकि, ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। इस बीच फिल्ममेकर एटली कुमार का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस ट्वीट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Part 1 के खास इवेंट में Ranbir Kapoor की एंट्री ने जीता दिल, बन-ठन के पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह)

गदगद हुए एटली कुमार

रामायण के ट्रेलर के बारे में लोग काफी बातें कर रहे हैं। फिल्ममेकर एटली भी ट्रेलर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की जमकर सराहना की। एटली ने लिखा कि वह रामायण के ट्रेलर को देखकर पूरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने नमित मल्होत्रा के विजन और नितेश तिवारी के शानदार निर्देशन की तारीफ की। साथ ही यश की दमदार मौजूदगी, रणबीर कपूर के लुक और साई पल्लवी की खूबसूरती की भी प्रशंसा की। एटली ने कहा कि फिल्म का हर फ्रेम भव्य, नया और जादुई लगता है। उन्होंने पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया।

कब ऑनलाइन रिलीज होगा ट्रेलर

एटली का ये रिएक्शन ऐसे समय पर सामने आया है जब रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रथम संकल्प कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में मेकर्स ने यह भी बताया कि ट्रेलर को 20 जुलाई 2026 को कॉमिक-कॉन सैन डिएगो में दिखाया जाएगा, जबकि इसे 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article