Avengers Doomsday New Poster: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को इंडिया में कितना पसंद किया जाता है, इसका अंदाजा एक बार फिर मार्वल की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) को मिल रहे रिस्पॉन्स से लगाया जा सकता है। क्रिस इवांस (Chris Evans) की फिल्म की रिलीज में अभी करीब एक महीने का समय है, लेकिन दर्शकों ने इसे देखने के लिए पहले से ही टिकट बुक करना शुरू कर दिया है। फिल्म की एंडवास बुकिंग के साथ-साथ नए पोस्टर को लेकर भी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि नए पोस्टर में क्या खास बात है।
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के नए पोस्टर में दिखे लोकी-थॉर और स्टीव रोजर्स, रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम ने खींचा ध्यान (Image Source: Marvel Studios X)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'जांच की कौन सी किट लाए थे?'- Javed Akhtar के 'राम हर भारतीय के खून में' वाले बयान पर भड़के Waris Pathan
पोस्टर ने मचाया धमाल
फिल्म के मेकर्स ने एक नया पोस्टर भी जारी किया है। इसमें लोकी (Loki), एक्स-मेन की मिस्टिक (Mystique), थॉर (Thor) और स्टीव रोजर्स (Steve Rogers) जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। पोस्टर के एक हिस्से में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) का किरदार डॉक्टर डूम (Doctor Doom) म्यूटेंट का शिकार करने वाली सेंटिनल्स की सेना के साथ दिखाई देता है। फिल्म का ये पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म की स्टोरी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:किससे बच गए Amitabh Bachchan? दिग्गज एक्टर ने खोला राज
फिल्म की स्टारकास्ट
जो और एंथनी रूसो (Joe and Anthony Russo) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth), पेड्रो पास्कल (Pedro Pascal), पॉल रुड (Paul Rudd), एंथनी मैकी (Anthony Mackie) और फ्लोरेंस प्यू (Florence Pugh) भी शामिल हैं। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ इंडिया में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एडवांस बुकिंग से चार दिनों में 34 करोड़ रुपये से ज्यादा
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने इंडिया में अपनी एडवांस बुकिंग के पहले चार दिनों में 34.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े में ब्लॉक सीटों से हुई बुकिंग भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस कमाई 28.65 करोड़ रुपये बताई गई है। फिल्म के लिए 17 दिसंबर यानी पहले दिन की बुकिंग सबसे ज्यादा रही है। इस दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 16.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जिसमें 1.84 करोड़ रुपये ब्लॉक सीटों से आए हैं। ब्लॉक सीटों को हटाने पर पहले दिन की कमाई 14.64 करोड़ रुपये है। इस दौरान करीब 2.08 लाख टिकट बिक चुके हैं।
