वाराणसी में 'अवतार: फायर एंड ऐश' का हिंदी पोस्टर हुआ रिलीज, गदगद हुए फैंस

Avatar: Fire and Ash Hindi poster: जेम्स कैमरन की अपकमिंग फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश पर सभी की नजरें टिकी हुई है। ये फिल्म भारत में 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस बीच अवतार: फायर एंड ऐश का हिंदी में पोस्टर मंगलवार की शाम वाराणसी में रिलीज कर दिया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Avatar: Fire and Ash Hindi poster: जेम्स कैमरन की अपकमिंग फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आया है। लोगों का ये मानना है कि जेम्स कैमरन की अपकमिंग फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। हाल ही में जैम्स ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें अपनी इस मूवी से काफी उम्मीद है। अगर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई नहीं कर पाएगी तो वो अवतार 4 और 5 को नहीं बना पाएंगे। इस बीच अवतार: फायर एंड ऐश का हिंदी में पोस्टर मंगलवार की शाम काशी में रिलीज कर दिया गया है।

avatar fire and ash hindi poster

pic credit- zoom

जेम्स कैमरन की अवतार: फायर एंड ऐश का हिंदी पोस्टर रिलीज

मंगलवार शाम नमो घाट पर गंगा की लहरों के बीच कुछ ऐसा हुआ जो बॉलीवुड-हॉलीवुड के फैंस कभी नहीं भूलेंगे। जेम्स कैमरन की अवतार: फायर एंड ऐश का हिंदी पोस्टर लॉन्च हुआ। इस इवेंट में कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। दुनिया में ये पहली बार हुआ जब अवतार का पोस्टर किसी धार्मिक नगरी में रिलीज किया गया। मेकर्स के इस दांव से लोग गदगद हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि हिंदी बेल्ट के लोग अब अवतार फायर एंड ऐश को जरूर देखने जाएंगे। इसका फायदा जेम्स कैमरन को होने वाला है। बता दें कि फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश में सल्दाना, सैम वर्थिंगटन, जेक सुली, सिगोर्नी वीवर, किरी, स्टीफेन लैंग समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। अवतार: फायर एंड ऐश की भारत में रिलीज डेट 19 दिसंबर, 2025 है, और यह मूवी अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed