अबीर गुलाल का टीजर रिलीज होते ही भड़क उठे MNS कार्यकर्ता, नहीं होगा फवाद खान का कमबैक!!

Abir Gulal Movie Controversy: अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) जल्द ही अबीर गुलाल (Abir Gulal Movie) नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ रोमांस करेंगे, जिसका टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म अबीर गुलाल का टीजर सामने आते ही MNS ने मेकर्स को धमकी दी है और फवाद खान के कमबैक पर सवाल खड़े किए हैं।

Abir Gulal Movie Controversy: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान (Fawad Khan) एक वक्त बॉलीवुड में पैर जमा रहे थे लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते उन्हें अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर पाकिस्तानी जाना पड़ा। इस बात को लगभग 8 साल हो चुके हैं और इतने सालों में उनकी एक भी बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हुई है लेकिन अब वो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फवाद खान की कमबैक बॉलीवुड मूवी अबीर गुलाल (Abir Gulal Movie) का टीजर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने आया है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जहां एक तरफ दर्शक फवाद खान के कमबैक के लिए तैयार हैं, वहीं अबीर गुलाल के टीजर ने MNS कार्यकर्ताओं को भड़का दिया है। MNS ने अबीर गुलाल का टीजर रिलीज होते ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया है और मेकर्स को महाराष्ट्र में इसे रिलीज न करने की धमकी दी है।

Abir Gulal Movie Protest MNS

MNS के प्रवक्ता अमेय खोपकर ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में अबीर गुलाल का भारी विरोध किया है। अमेय खोपकर ने कहा है, 'हमें आज ही इस मूवी की रिलीज के बारे में पता चला है। हम मेकर्स को चेतावनी देना चाहते हैं कि ये फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी। इसमें एक पाकिस्तानी एक्टर है, जिसकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। हमें फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं लेकिन हम सभी अहम जानकारियां जुटा रहे हैं। हम जल्द ही इस मसले पर विस्तृत बयान जारी करेंगे।'

End of Feed