बड़े पर्दे के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई बेबी जॉन, इतने पैसे खर्च कर देख पाएंगे मूवी

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 5, 2025, 05:57 PM IST

Baby John OTT Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ की लीड रोल वाली फिल्म 'बेबी जॉन' बड़े पर्दे पर अब ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। लेकिन अभी आपको फिल्म बेबी जॉन को देखने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Baby John OTT Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ की धांसू फिल्म 'बेबी जॉन' ने एक्शन सीन्स से बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में वरुण धवन एकदम अलग ही अवतार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई तो नहीं कर पाई लेकिन कई सिनेमा क्रिटिक्स ने 'बेबी जॉन' की जमकर तारीफ की थी। अब इसी बीच वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म बेबी जॉन की ओटीटी रिलीज से अब पर्दा उठ गया है। तो चलिए जानते हैं वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है।

Baby John OTT Release

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'बेबी जॉन'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जैकी श्रॉफ की लीड रोल वाली फिल्म अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को आज यानी 5 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखने के लिए अभी आपको 249 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ समय के बाद प्राइम वीडियो पर ये फिल्म बिना रेंट के भी उपलब्ध हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आपको 28 फरवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

End of Feed