Bigg Boss OTT 3 Vada Pav Girl Husband Yugam Gera Reaction On Her Allegation: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। लेकिन इस बार वड़ा पाव गर्ल अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चंद्रिका दीक्षित ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह रोती-बिलखती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने पति की चैट दिखाते हुए बताया कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। युगम गेरा की उन्होंने फोटोज भी दिखाई थी, जिसमें वह एक लड़की से साथ नजर आए। लेकिन अब चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के इन आरोपों पर युगम गेरा का रिएक्शन आया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर न केवल वड़ा पाव गर्ल को चेतावनी दी। बल्कि इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर ये भी लिखा कि मेरे हाथ खाली बिल्कुल नहीं हैं।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: BB OTT 3 फेम चंद्रिका दीक्षित की पीठ पीछे पति ने किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर! रोते-बिलखते दिखी वड़ा पाव गर्ल
चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) यानी वड़ा पाव गर्ल को वीडियो साझा कर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। मैं ये वीडियो चंद्रिका के पेज पर भी डाल रहा हूं, क्योंकि उसका एक्सेस अभी भी मेरे पास है। लेकिन ये वीडियो 2 मिनट या 2 घंटे में डिलीट हो सकती है। आप सभी को बता दूं कि चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। चाहे पेज का ले ले, लेकिन दुकान का नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है। तुझे बनाने वाला भी मैं ही हूं। इस बात का ध्यान रखना। तू चाहे जिसके साथ घूम। जिस किसी को भी अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कल को कोई मुझे इस दुकान पर दिख गया तो टांगें तोड़ दूंगा।"
चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के पति युगम गेरा (Yugam Gera) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा, "अब तक कुछ नहीं बोला। पर अब सामने आना पड़ेगा। खाली हाथ मैं भी नहीं हूं।" बता दें कि चंद्रिका दीक्षित ने पति संग हो रहे विवादों के बीच एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह किसी और शख्स के साथ नजर आईं। इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित शबे-बारात के बारे में लोगों को सलाह देती दिखीं।
