The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) शुरू हो गया है। गुरुवार को अमेजन प्राइम पर शो के एपिसोड को स्ट्रीम किया गया और पहले ही एपिसोड में मुनव्वर फारूकी शो से बाहर हो गए। पहले एपिसोड में करण जौहर ने शार्क टेबल लगाई, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर को ट्रेटर बताया, लेकिन असल में वह इनोसेंट निकले। इसके बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सबको खरी खोटी सुनाते हुए शो को अलविदा कह दिया। अब शो के बाद भी मुनव्वर फारूकी कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 रातों रात होगा बंद, Gaurav Khanna का ये नया शो करेगा रिप्लेस
munawar faruqui (photo credit- instagram)
मुनव्वर फारूकी ने किया धमाकेदार पोस्ट
मुनव्वर फारूकी ने द ट्रेटर 2 का पहला एपिसोड सामने आने के बाद एक पोस्ट किया। इस एपिसोड में ही खुलासा हुआ था कि शो से एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी है। मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'झुंड में चलने से अकेला मरना पसंद है।' इसके अलावा मुनव्वर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स मिलकर मुनव्वर को टारगेट करने का प्लान बना रहे थे और खुद मुनव्वर भी वीडियो में बता रहे हैं कि सबसे पहले उन्हें टारगेट किया जाएगा। वीडियो में उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चलाने जैसी बातें हो रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' में लक्ष्मण बनते-बनते रह गए Nitish Sharma, रवि दुबे को रोल मिलने पर कही ये बातmunawar faruqui
