The Royals 2: ईशान खट्टर की वेब सीरीज से बाहर हुईं Bhumi Pednekar !! जानिए वजह

Bhumi Pednekar Out From The Royals 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ईशान खट्टर के वेब शो 'द रॉयल्स' से दूसरे पार्ट से भूमि पेडनेकर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Bhumi Pednekar Out From The Royals 2: साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' ऑनलाइन स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज के प्रीमियर के बाद मेकर्स ने 'द रॉयल्स' शो के नए सीजन को हरी झंडी दे दी थी। खास बात यह है कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर इस सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फैन्स को उम्मीद थी कि 'द रॉयल्स 2' के साथ एक बार फिर ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी वापसी करेंगी। वहीं दूसरी ओर खबरें आ रही हैं कि भूमि पेडनेकर ने इस सीरीज से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। (इसे भी पढ़ें: Bharath Kant और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की सड़क हादसे में हुई मौत, शोक में डूबी तेलुगु इंडस्ट्री)

Bhumi Pednekar Out From The Royals 2

'द रॉयल्स 2' से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर (Pic Credit: Instagram)

'द रॉयल्स 2' में नजर नहीं आएंगी भूमि पेडनेकर

शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मिड-डे को बताया कि 'द रॉयल्स' के रिलीज होने एक बाद लोगों ने ईशान, जीनत अमन और साक्षी के बीच के पारिवारिक रिश्तों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया था। इस शो का अंत में ऐसे मोड पर किया था, जा तक दूसरा सीजन ना आए, तब तक लोगों के अंदर उत्सुकता बनी रहे। मेकर्स अब 'द रॉयल्स' की कहानी आगे बढ़ाने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'द रॉयल्स 2' से भूमि पेडनेकर बाहर हो गई हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। खबरें है कि भूमि आने वाले दिनों में इमरान खान की कमबैक फिल्म में उनके साथ भी नजर आ सकती हैं। (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े)

दूसरे प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं भूमि पेडनेकर

बताया जा रहा है कि भूमि पेडनेकर इन दिनों दूसरे प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार अमृत राज गुप्ता की सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। इस सीरीज में भूमि ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स ऐसी भी है कि भूमि को आने वाले दिनों में 'दलदल 2' में देखा जा जाएगा।

End of Feed