The Ba***ds of Bollywood 1st Review: राहुल ढोलकिया ने किया आर्यन खान को सलाम, 1st एपिसोड देखकर बोले "बिंच वॉच करूंगा..."

The Ba***ds of Bollywood Review: बीती रात आर्यन खान (Aryan Khan) के डेब्यू शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) का प्रीमियर रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) भी शामिल हुए। राहुल ढोलकिया ने शो का पहला एपिसोड देखा, जो उन्हें काफी पसंद आया है। राहुल ने ट्वीट के जरिए आर्यन खान के विजन की तारीफ की है।

The Ba***ds of Bollywood Review: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े साहबजादे आर्यन खान का डेब्यू शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड चारों तरफ चर्चा बटोर रहा है। बीती रात द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे बड़े कलाकार पहुंचे थे। इन सभी ने शो का पहला एपिसोड देखा और अब इंटरनेट पर अपने-अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने कुछ समय पहले ही एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने आर्यन खान के विजन और शो की जमकर तारीफ की है। राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आर्यन खान ने अपने डेब्यू शो से दिखा दिया है कि उनके पास खास नजर है, जो आने वाले दिनों में दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेगी।

The Bads of Bollywood Review

Image Source: The Bads of Bollywood

डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "स्टार नहीं बल्कि स्टार्स का जन्म हुआ है। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला एपिसोड एंटरटेनिंग और स्पूफी-गूफी है। भाई बिंज वॉच करना पड़ेगा। बधाई बिलाल तुमने आर्यन और मानव को पहचाना। रेड चिलीज तुमने सही में बहुत एंटरटेन किया है। शाहरुख-गौरी ने का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मुझे पता है कि पिछले 6 सालों में इस शो पर कितनी मेहनत हुई है। ये कमाल की राइटिंग हैस जिसने स्क्रीन पर मैजिक पैदा किया है। बेहतरीन डायरेक्शन को कमाल के एक्टर्स का साथ मिला है। मैं तो पब्लिक से बस यही कहूंगा कि इसे जरूर देखो। आर्यन तुमने कमाल कर दिया है।"

End of Feed