'यहां सिर्फ मैं हूं...'- The Alliance में हुई Sohail Khan की एंट्री, भाई सलमान खान ने दी चेतावनी

Sohail Khan Enters In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' में सोहेल खान की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट शो में कदम रखा। वहीं एंट्री से पहले सलमान खान ने उन्हें चेतावनी दी थी।

Sohail Khan Enters In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुणाल खेमू के 'द अलायंस' में हर कोई अपनी गेम के साथ आगे बढ़ने की फिराक में है। 'द अलायंस' में मशहूर एक्टर और राजनेता रवि किशन ने भी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री की थी। हालांकि उन्होंने अचानक ही शो को अलविदा कह दिया। वहीं उनके जाते ही अब शो में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने कदम रखा है। सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट 'द अलायंस' में नजर आएंगे। उन्होंने अपनी एंट्री से लोगों को हैरान कर दिया है। सोहेल खान (Sohail Khan) ने "द अलायंस' में जाने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां वह अपनी पहचान बनाने आए हैं। सोहेल ने ये भी बताया कि शो में एंट्री से पहले सलमान खान ने उन्हें चेतावनी दी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: गौहर खान ने निखिल चिनप्पा को बताया 'सांप', कुशाल और जैद में फूट डालने के लिए लगाई लताड़

the alliance (2)

'द अलायंस' में हुई सोहेल खान की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सोहेल खान (Sohail Khan) ने 'द अलायंस' में कदम रखने के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "शो में, कोई परिवार नहीं जिसपर निर्भर रह सको। कोई इंडस्ट्री की ताकत नहीं। यहां सिर्फ मैं हूं, मेरा दिमाग है और मैं कैसे गेम खेलता हूं, वो है। अगर लोगों ने मेरी वो साइड देखी, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी तो अच्छा है। इसीलिए मैं यहां पर आया हूं।" सोहेल खान ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'बिग बॉस' को क्यों नहीं चुना। एक्टर ने कहा, "मुझे पता है कि उस शो के लिए क्या चाहिए, एनर्जी, ड्रामा और भावनात्मक उतार-चढ़ाव। मुझे हमेशा से लगता था कि वो उसकी जगह है, मेरी नहीं। सलमान का शो पर्सनालिटी, नोंक-झोंक और भावनाओं से जुड़ा है। लेकिन 'द अलायंस' पूरी तरह से अलग है। ये गेम है दिमाग का, रणनीति का।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: रवि किशन ने अचानक कहा शो को अलविदा, फूट-फूटकर रोईं बेटी Riva Kishan

    End of Feed