Niti Taylor पर एक्स-बॉयफ्रेंड ने किये थे जुल्म, दर्द बयां कर बोलीं- सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा...

Niti Taylor On Torture By Ex Boyfriend: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में 'द अलायंस' में बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनपर बहुत जुल्म किये थे।

Niti Taylor On Torture By Ex Boyfriend: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। नीति टेलर ने छोटे पर्दे पर कई हिट शो दिये हैं। वहीं इन दिनों नीति टेलर 'द अलायंस' (The Alliance) में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन 'द अलायंस' में ही नीति टेलर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। नीति टेलर (Niti Taylor) ने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनके ऊपर जुल्म किये थे। इतना ही नहीं, एक्स बॉयफ्रेंड ने नीति टेलर के साथ मारपीट की थी और उन्हें जलाने की कोशिश भी की थी। नीति टेलर के इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niti Taylor और प्रतीक्षित बावा के रिश्ते पर मंडराए काले बादल, शादी के 4 साल बाद अलग हो रहे हैं रास्ते!

niti taylor

Niti Taylor पर एक्स-बॉयफ्रेंड ने किये थे जुल्म

    नीति टेलर (Niti Taylor) ने "द अलायंस' में बताया कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड बहुत ही हिंसक और सनकी किस्म का इंसान था। नीति ने इस बारे में बताया, "मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बेहद हिंसक और सनकी किस्म का इंसान था। एक रास्त उसका बर्थडे था और उसी रात वो अपना आपा खो बैठा। हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि इन सब में उसने मुझे जोरदार थप्पड़ मार दिया। बस उसी पल मैंने उसे कह दिया, "अलविदा, फिर मिलेंगे।" मैं वहां से निकल गई।" नीति टेलर ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी, वह समझदार नहीं थीं जिससे वह चीजें समझ पाएं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niti Taylor के घर आया नन्हा मेहमान, फ़ोटोज़ शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी

    End of Feed