Govinda Gives Warning To Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी एक्टिंग के दूर हैं लेकिन वह अपने बयानों से खुद को लाइमलाइट में रखना अच्छे से जानती हैं। कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लाफ्टर शेफ्स में नजर आई थीं। यहां पर सुनीता का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से मिलन हुआ। इसके अलावा, सुनीता ने यहां पर गोविंदा के अफेयर पर भी तंज कसा, लेकिन अब गोविंदा (Govinda) की पत्नी रियलिटी शो में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वह अपने बेटी टीना के साथ कुकिंग शो में नजर आएंगी और इससे पहले ही सुनीता को पति गोविंदा से चेतावनी मिल गई है। (ये भी पढ़ें: KKK 15: खतरनाक स्टंट नहीं... Rubina Dilaik को है बेटियों की टेंशन? 'वर्किंग मां' होने पर बोलीं एक्ट्रेस (EXCLUSIVE))
govinda sunita ahuja (Photo Credit- Instagram)
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर की बात
सुनीता आहूजा ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा का रिएक्शन बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो। लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता से शो के बारे में भी बात की गई। उनसे पूछा गया कि शो में काफी पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रेशन तो फील नहीं हो रहा? इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं, उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूं।' (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)sunita ahuja-govinda (Photo credit- instagram)
