The Great Indian Kapil Show पर भड़के कॉमेडियन Sunil Pal, शो को बताया गटर आतंकवादी

Sunil Pal Slams The Great Indian Kapil Show: हाल ही में सुनील पॉल ( Sunil Pal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, इस वीडियो में सुनील कपिल शर्मा के नए शो को आपत्तिजनक बता रहे हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वह इस शो को पॉर्न और गंदगी फैलाने वाला बता रहे हैं।

Sunil Pal Slams The Great Indian Kapil Show: भारत के शानदार कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) एक बार फिर अपना नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'( The Great Indian Kapil Show) लेकर आ रहे हैं। इस बार वह टीवी नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी टीम के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इस शो की सबसे अलग बात है कि इसमें कपिल के पुराने दोस्त और कमाल के अभिनेता सुनील ग्रोवर( Sunil Grover) भी दिखाई देने वाले हैं। कुछ दिन पहले शो का प्रोमो सामने आया था जिसके बाद फैंस शो का बेताबी से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब कपिल के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पॉल ने इस शो पर आपत्ति जताते हुए एक वीडियो साझा की है।

Sunil Pal Slams The Great Indian Kapil Show

हाल ही में सुनील पॉल ( Sunil Pal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, इस वीडियो में सुनील कपिल शर्मा के नए शो को आपत्तिजनक बता रहे हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वह इस शो को पॉर्न और गंदगी फैलाने वाला बता रहे हैं। इस वीडियो पर नजर डाले तो वह कह रहे हैं कि जिस तरह से प्रोमो में भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है यह चिंता की बात है। कपिल शर्मा को भारतीय घरों में छाव से देखा जाता है अगर वह ऐसा कंटेन्ट लेकर आएंगे तो हर जाएंगे। वहीं लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल प्रमोशन का नया तरीका है।

End of Feed