'अपने मां-बाप को जज बनाए', Samay Raina पर फिर ज्वालामुखी की तरह फटा सुनील पाल का गुस्सा, क्या है वजह?

Sunil Pal Slammed Samay Raina: कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना पर फिर तीखा बयान दिया है। दोनों का विवाद काफी समय से चल रहा है और अब सुनील पाल ने समय रैना के माता-पिता को घसीट लिया है।

Sunil Pal Slammed Samay Raina: कॉमडी की दुनिया में सुनील पाल बड़ा नाम हैं। उन्होंने लंबे समय तक फैंस को हंसाया है और अब समय रैना भी अपनी अहम जगह स्टैंडअप कॉमेडी में बना चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है। सुनील पाल लगातार समय रैना (Samay Raina) और उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' के खिलाफ कुछ न कुछ बोल रहे हैं और अब इस विवाद में सुनील पाल समय रैना (Sunil Pal) के माता-पिता को खींच लिया है। सुनील पाल ने साफ शब्दों में कहा है कि समय रैना को अपने शो में अपने ही माता-पिता को जज बनाना चाहिए। (ये भी पढ़ें: Dipika Kakar के बेटे ने पैपराजियों के सामने किया ऐसा काम, संस्कारों पर होने लगी चर्चा; धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो)

sunil pal-samay raina

sunil pal-samay raina (photo credit- instagram)

    समय रैना पर फिर बरसे सुनील पाल

    न्यूज18 की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, सुनील पाल से पूछा गया कि क्या वह समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में जाना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने काफी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना बड़ा शो है मेरे लायक नहीं है। मैं छोटा कलाकार हूं।' उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस शो में नहीं आएंगे। इसके बाद सुनील पाल ने शो के जजिंग पैन पर कुछ ऐसा कह दिया, जो काफी शॉकिंग है। उन्होंने जजिंग को टारगेट करते हुए कहा कि कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह जज के तौर पर बैठती हैं, वैसे समय रैना अपनी माता जी को और पिता जी को बैठाए। उनके सामने ये शो करें।' (ये भी पढ़ें: Kushal Tandon टीवी के बाद अब OTT पर धूम मचाने के लिए हैं तैयर, हाथ लगे एकता कपूर के 2 बड़े प्रोजेक्ट)

    samay raina (photo credit- instagram)

      क्या है सुनील पाल और समय रैना का विवाद?

      बता दें कि सुनील पाल और समय के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब इसी साल की शुरुआत में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो विवादों में घिर गया। इस दौरान सुनील पाल ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ पूरे शो और मेकर्स को जमकर आलोचना की। उन्होंने शो की खुलकर बुराई की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सुनील पाल के वीडियोज जमकर वायरल हुए। समय रैना ने भी उनका जवाब काफी समय बाद द लॉन्गेस्ट इंटरव्यू पॉडकास्ट में दिया। समय ने साफ कहा कि वह उनके बारे में कभी नहीं सोचते हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि जो लोग दूसरे पर निशाना साधते हैं वह अपनी निजी परेशानियों से परेशान होते हैं।

      End of Feed