Sikandar OTT Release: मेकर्स ने सलमान खान स्टारर के लिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म संग डील की फाइनल, जानिए कब देगी दस्तक

Salman Khan's Sikandar OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का बज लोगों के अंदर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'सिकंदर' को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराया जाएगा।

Salman Khan's Sikandar OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का सभी को इंतजार है। इस साल 2025 में रिलीज होने बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक है। सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर 'सिकंदर' का टीजर जारी किया गया था, जो उनके फैन्स को बहुत ज्यादा पसंद आया था। अब सलमान खान की 'सिकंदर' के मेकर्स ने यह भी फाइनल कर लिया है कि वो इस मूवी को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। आइए जानें सिनेमाघरों में रिलीज होने के कितने दिनों के बाद सलमान खान की 'सिकंदर' ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

Salman Khan's Sikandar OTT Release

जानिए किस ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर दस्तक देगी 'सिकंदर'

सलमान खान की 'सिकंदर' के पोस्टर के अनुसार यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में एन्जॉय करने के बाद अब ऑडियंस 'सिकंदर' को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख पाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि ये फिल्म ऑनलाइन कब रिलीज की जाएगी। 'सिकंदर' में सलमान खान को एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। फिल्म के टीजर में भी सलमान खान का धमाकेदार लुक देखने को मिला था।

End of Feed