बीबोजान का मजाक उड़ाने पर यूजर्स ने किया शर्मिन सहगल को ट्रोल, दिया 'बदतमीज' का टैग

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में शर्मिन सहगल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अदिति राव हैदरी का मजाक उड़ा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो स्कूल की बच्ची हैं जिसे टीचर जितना कहता है उतना ही करती हैं।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख ने मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में जहां सभी कलाकारों के काम को जहां प्रशंसा मिली। वहीं, शर्मिन सहगल की एक्टिंग की जमकर आलोचना हुई। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अदिति राव हैदरी को स्कूल गर्ल बुलाया है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed